फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में जनकपुरी आयोजन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन फेल, लगा जाम; हाईवे पर चलते रहे ट्रक

आगरा के सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में जनकपुरी के आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस का डायवर्जन बृहस्पतिवार शाम को फेल हो गया। हाईवे पर रोक के बावजूद तेज रफ्तार ट्रक बेरोकटोक दाैड़ते रहे। इससे आयोजन में आए लोगों को भी परेशानी हुई। पुलिसकर्मी तैनात थे लेकिन वह वाहनों को नहीं रोक पाए। वहीं आवास विकास काॅलोनी, सिकंदरा, कारगिल पर भी लोग जाम की समस्या से बेहाल दिखे। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वाहनों के आवागमन को देखते हुए 7 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था। दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक मध्यम और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी। सिकंदरा से आईएसबीटी पर जगह-जगह यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इसके बावजूद डायवर्जन का पालन नहीं कराया जा सका। हाईवे पर तीन बजे के बाद भी भारी वाहन चलते रहे। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भी वाहन फंसे रहे। लोगों को हाईवे पार करके भावना एस्टेट की तरफ जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सिकंदरा चाैराहे पर शाम 6 बजे से जाम लगने लगा था। यहां से वाहनों को डायवर्ट कर कारगिल की तरफ भेजा गया। वाहन आवास विकास काॅलोनी के करकुंज, सेक्टर-12 होते हुए आरओबी से निकल रहे थे। इससे हलवाई की बगीची और आवास विकास की तरफ के रास्ते पर भी वाहन फंस गए। वाहनों का दबाव अधिक होने से पुलिस मूकदर्शक बनी रही। दोपहर में मदिया कटरा पर भी लोगों को जाम ने परेशान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें