आगरा के जगनेर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। लोग बारिश होने के चलते घरों मे कैद रहे। देर शाम तक बारिश ने रुकने का नाम नहीं लिया। मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों मे जलभराव देखने को मिला। जगनेर नगर पंचायत और नौनी बाजार में जलभराव होने पर दुकानों के अंदर पानी घुस गया । दुकानदार बाल्टियों से पानी बाहर फेंकते नजर आए।