फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीएससी छात्रा को गोली मारने के बाद टोलकर्मी ने की आत्महत्या

आगरा के रोहता स्थित सफायर काॅलोनी (सदर) के गेट पर बुधवार दोपहर टोल कर्मचारी अरुण सिनसिनवार (25) ने बीएससी की छात्रा को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। छात्रा उससे मिलने आई थी। छात्रा की गर्दन में गोली लगी है। साथ आई युवती ने उसे परिजन की मदद से सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। घटना के पीछे कारण पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस एकतरफा प्रेम सहित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। छात्रा मूलरूप से सादाबाद की है। सदर क्षेत्र के एक महाविद्यालय से बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। पिता सेना में ओडिशा में तैनात हैं। वहीं इटौरा निवासी अरुण सिनसिनवार सैंया स्थित ग्वालियर हाईवे के टोल पर कार्यरत था। वह बीएससी पास था और फाइनेंस का कोर्स कर रहा था। घटना दोपहर करीबन 1:30 बजे हुई। सफायर काॅलोनी में चाैकीदार सोमवीर सिंह ने बताया कि वह गार्ड रूम में बैठा था, तभी गोली चलने की आवाज आई। वह बाहर निकला तो एक युवती चीख रही थी। दूसरी काॅलोनी के गेट पर लहूलुहान पड़ी थी। एक युवक तमंचा हाथ में लेकर अंदर की तरफ जा रहा था। यह देखकर वह घबरा गए, युवक ने धमकाया और कहा कि गार्ड रूम में ही रहो। इससे वह बाहर नहीं निकला। कुछ देर बाद दोबारा आवाज आई। 25 मीटर की दूरी पर युवक गिरा पड़ा दिखा। यह देखकर वह बाहर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। युवती की गर्दन में गोली लगी थी। बाद में साथ में आई युवती ने फोन कर कुछ लोगों को बुलाया। सभी घायल युवती को लेकर चले गए। जानकारी मिलने पर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास, एसीपी अमीषा सिंह सहित थाना सदर की फोर्स पहुंच गई। बाद में मृतक अरुण के परिजन भी आ गए। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो अरुण सिनसिनवार का शव औंधे मुंह पड़ा था। उसके दाएं हाथ में तमंचा था। दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी। शव से करीब 7 फीट दूर एक कारतूस भी पड़ा मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें