फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शराब ठेके में चोरी करने घुसे तीन युवक, सेल्समैन ने दबोचा

आगरा। लोहामंडी के नौबस्ता चौराहे स्थित सरकारी देसी शराब के ठेके में बुधवार तड़के चोरी करने घुसे तीन युवकों को सेल्समैन और उसके साथियों ने पकड़ लिया। तीनों के कब्जे से चोरी के 1170 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शराब ठेके के सेल्समैन कन्नौज जिले के शिवसिंहपुर निवासी विवेक उर्फ वीरू ने बताया कि मंगलवार रात करीब तीन बजे वह ठेके के अंदर सो रहे थे। खटपट सुनकर जागे तो कुंडी काटकर अंदर घुसे तीन युवक गल्ले से रुपये चुरा रहे थे। भागते समय आमिर निवासी जट्टू बाजार, आरिफ उर्फ गुज्जर व फैजल (20) निवासी तेलीपाड़ा, लोहामंडी को पकड़ लिया गया। तीनों को बरामद रकम समेत पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें