फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डिलीवरी के सामान में चोरी, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

फतेहपुर सीकरी। लॉजिस्टिक्स के डिलीवरी के लिए दिए गए सामान में चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी के हब इंचार्ज की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के घर से जूते, टी-शर्ट, लोअर समेत चोरी किया गया सामान बरामद होने की बात तहरीर में कही गई है। कंपनी के हब इंचार्ज अरुण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वार्डबाॅय नीरज को डिलीवरी के लिए एडिडास एवं अन्य ब्रांड के सामान की खेप सौंपी गई थी। आरोप है कि नीरज ने लवकुश और चेतन के साथ मिलकर सामान चोरी कर लिया और इसके स्थान पर अन्य सामान रखकर डिलीवरी दिखा दी। इसकी जानकारी होने पर कंपनी के कर्मचारियों ने आरोपियों के घर पहुंचकर सामान की तलाश की। लवकुश के घर से एक जोड़ी जूते और काले रंग का लोअर बरामद हुआ। इसके बाद चेतन के घर से एक जोड़ी जूते, एक लोअर, एक टी-शर्ट और अन्य कपड़े बरामद किए गए। एडिडास कंपनी की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नीरज, लवकुश और चेतन के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें