आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टेंपो में सवार एक महिला समेत दो यात्री घायल हो गए। मंगलवार सुबह 7.30 बजे करीब मनिया से टेंपो में सवार चार यात्री सैंया आ रहे थे। जाजऊ टोल प्लाजा के पास सड़क पर पड़े पत्थर पर अगला पहिया चढ़ने टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार देवी पत्नी महेश निवासी हिरोडा व रिंकू पुत्र अवतार सिंह निवासी लादूखेड़ा घायल हो गए। टेंपो चालक घायलों को लेकर सीएचसी सैंया पहुंचा, वहां से दोनों घायलों को एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।