फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोर

आगरा के पिनाहट के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के करकोली गांव में बुधवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। लोग आत्महत्या किया जाना मान रहे हैं। करकोली गांव निवासी अजय (17) पुत्र नाहर सिंह का शव बुधवार सुबह घर के बाहर पेड़ पर गमछे से फंदे पर लटका मिला। परिजन की नजर पड़ने पर आनन-फानन में उसे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, परिजन ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मामले में एसीपी राजीव रंजन ने पूछने पर ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें