फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामलीला मैदान में जीवंत हुआ महासंग्राम, धर्म की विजय के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

प्रभु श्रीराम के एक बाण से अहंकार के प्रतीक दशानन का अंत होते ही मंगलवार रात रामलीला मैदान श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। विजय दशमी के पर्व पर भव्य आतिशबाजी और हर्षोल्लास के बीच 120 फीट ऊंचे रावण के पुतला दहन के साथ धर्म की विजय का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हजारों श्रद्धालु इस दौरान अधर्म पर धर्म की जीत के साक्षी बने। श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में मंगलवार शाम से बिजलीघर स्थित मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। मैदान के प्रवेश द्वार से लेकर पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया। हर किसी को राम-रावण युद्ध और दशानन के वध का इंतजार था। मंच पर लीला के संक्षिप्त मंचन के बाद मैदान में युद्ध का शंखनाद हुआ। एक ओर चमकते मुकुट में प्रभु श्रीराम और शेषनाग के मुकुट में लक्ष्मण रथ पर विराजमान थे तो दूसरी ओर काले वस्त्रों में सजा दशानन अपनी सेना के साथ युद्ध के लिए तैयार था। मैदान के चक्कर लगाते हुए दोनों सेनाएं मध्यवर्ती चबूतरे पर पहुंचीं, जहां दोनों के बीच घमासान युद्ध हुआ। दोनों ओर से बाणों की वर्षा होती रही। अंत में प्रभु राम के स्वरूप का तीर रावण की नाभि में लगते ही 120 फीट ऊंचे पुतला जलने लगा। इससे पूर्व आतिशबाजों के बीच हुए मुकाबले में आतिशबाजी के एक से बढ़कर आतिशबाजी के करतब दिखाए। सुरील के अजय और पीलीभीत के शमशाद ने एक के बाद एक शानदार आतिशी करतब दिखाए। कभी आसमान लाल रोशनी से नहा उठा तो कभी रंग-बिरंगी किरणों ने अंधेरे को रोशन कर दिया। आतिशी झरनों और आसमान में बनती रंगीन आकृतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर नए करतब के साथ मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें