यूपी के आगरा स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के समीप नहर किनारे मंगलवार शाम एक प्लास्टिक की पानी की टंकी में नवजात का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।