आगरा के जगदीशपुरा के शांतिपुरम में एक डेयरी के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह घटना 14 सितंबर की रात को एक महिला से बात करने पर विवाद के कारण हुई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।