संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकल रही समरसता यात्रा रविवार को ताजनगरी पहुंची। पंजाब से शुरू होकर हरियाणा और दिल्ली होते हुए वाराणसी जा रही इस यात्रा के आगरा आगमन पर जीआईसी मैदान में भव्य समरसता संकल्प यात्रा महासभा का आयोजन किया गया।