फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन पर चाकू से हमला, घायल

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के जखौदा स्थित इंडियन ऑयल के किरण पेट्रोल पंप पर रविवार दोपहर करीब एक बजे दो बाइक सवार युवकों ने सेल्समैन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सेल्समैन के सिर में चोट आई है। पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुड़ेहरा निवासी जतिन पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। रविवार दोपहर काम पूरा करने के बाद वह घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने कुछ देर बाद गाली-गलौज शुरू कर दी। जतिन के ऑफिस से बाहर निकलते ही एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में चोट आई। पेट्रोल पंप संचालक रवि मोहन शर्मा ने मामले की शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें