फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 13 सितंबर को आगरा आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 सितंबर को आगरा आएंगे। वह खंदारी के आरबीएस काॅलेज में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री विशेष विमान से नई दिल्ली से आगरा आएंगे। दोपहर 12:10 बजे वायुसेना स्टेशन पहुंचेंगे। दोपहर 12:25 बजे आरबीएस कॉलेज, खंदारी पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह सभागार में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 2:10 बजे अवधपुरी, अलबतिया रोड स्थित महारानी बाग में ओम प्रकाश चलनीवालों के यहां पहुंचेंगे। दोपहर में 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें