फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बिजलीघर चौराहा स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर प्रस्तावित कांग्रेस के धरना प्रदर्शन से पहले ही खेरागढ़ पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार समेत पार्टी कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष आगरा नहीं पहुंच सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार ने बताया कि पार्टी के आह्वान पर बिजलीघर चौराहे स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद धरना प्रदर्शन किया जाना था। इसके लिए कार्यकर्ता मुख्यालय पहुंचने की तैयारी में थे। आरोप है कि पुलिस ने देर रात में ही उन्हें दीनदयाल धाम स्थित आवास पर रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की इस कार्रवाई ने उन्हें लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने से जबरन रोक दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें