आगरा में पिछले साल बाह बाईपास पर पुरा जसोल गांव के पास बाघराजपुरा के संदीप पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले में नामजद आरोपियों बिक्रमपुर के पंकज यादव, विवेक यादव, कल्लू यादव, लालू उर्फ लालजीत, दिनेश आदि की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने इस्तहार जारी करने के निर्देश दिए थे। बाह पुलिस ने आरोपियों के घर और बस्ती में रविवार को मुनादी कर इस्तहार उद्घोषणा की। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कोर्ट के आदेश पर अमल के लिए मुनादी कराई गई है।