आगरा में पुलिस ने लाॅटरी से आतिशबाजी की दुकानें आवंटित की। शहरी क्षेत्र की लाॅटरी डीसीपी कार्यालय कलेक्ट्रेट पर खोली गई। पर्चियों के माध्यम से पारदर्शिता के साथ दुकानें आवंटित की गईं। कुल 2227 आवेदन में से आठ स्थानों पर 128 दुकानों को आवंटित किया गया। कई लोगों ने कई दुकानों के आवेदन किए, पर उन्हें निराशा हाथ लगी। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि जिनके आवंटन नहीं हुए हैं, उनकी जमानत राशि वापस की जाएगी। सभी दुकानदारों को उचित मूल्य पर सुरक्षा मानकों के साथ आतिशबाजी की बिक्री करने के निर्देश दिए हैं।