आगरा के कस्बा मलपुरा स्थित कृष्णा फार्म हाउस में युवा एकता मंच के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह की 119 वी जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। युवा एकता मंच के अध्यक्ष थान सिंह सोलंकी ने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया उनके विचारों को अनुसरण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक सुनील राजपूत ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। संचालन वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर बघेल ने किया। मौके पर युवा एकता मंच के अध्यक्ष थान सिंह सोलंकी, सुनील राजपूत, रामेश्वर बघेल, मनोज मित्तल, रवि, शिवम चौधरी, मोनू जाट,अजय कुमार मिश्रा, तेजपाल सिंह, कौशल पंडित, सोनू राजपूत, पुष्पेन्द चाहर आदि मौजूद रहे।