फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष आए, आज समीक्षा बैठक

आगरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण निर्धारित करने के लिए गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम बुधवार को आ चुकी है। वह 18 सितंबर तक जिले में भ्रमण पर रहेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि आयोग अध्यक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम औतार सिंह सहित पांच सदस्यीय दल जिले में आ चुका है। वह न्यू सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। टीम के सदस्यों में सेवानिवृत्त एडीजे बृजेश कुमार व संतोष कुमार विश्वकर्मा और सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया और एसके सिंह हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें