आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा शाखा के 2026-27 की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई है। नई कार्यकारिणी ने चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान और मरीज हित में कार्य करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि आईएमए यूपी अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने डॉ. हरेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, डॉ. मुकेश भारद्वाज को सचिव, डॉ. करन रावत कोषाध्यक्ष, डॉ. एलके गुप्ता-डॉ. शमशेर सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. अनुभव गोयल-डॉ. रेखा रानी को संयुक्त सचिव समेत अन्य को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में आईएमए के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. शमी कालरा, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. जितेंद्र चौधरी, डॉ. समीर कुमार आदि मौजूद रहे।