फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नगर निगम की टीम ने तोड़ा रोड पर बना 30 फीट लंबा चबूतरा, लोगों ने किया विरोध; तीखी नोकझोंक

आगरा में उखर्रा स्थित भगवती धाम में आरसीसी रोड पर अतिक्रमण कर बनाए गए लंबे-चौड़े पक्के चबूतरे को नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को ध्वस्त करा दिया। नगर निगम की टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर आवागमन के लिए रास्ता साफ कराया। कार्रवाई का विरोध कर रहे अतिक्रमणकारी की आपत्ति भी नगर निगम की टीम के सामने नहीं टिक सकी। नगर निगम प्रशासन के अनुसार भगवती धाम क्षेत्र में जितेंद्र नाम के व्यक्ति ने आरसीसी रोड के एक बड़े हिस्से पर करीब 30 फीट लंबा और डेढ़ फीट ऊंचा सीमेंट का पक्का चबूतरा बना रखा था। चबूतरे के कारण सड़क का करीब आधा हिस्सा घिर गया था। इससे सड़क पर वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। साथ ही सड़क के एक ओर पानी की निकासी बाधित होने से जलभराव की स्थिति भी बन रही थी। स्थानीय लोगों की ओर से इसकी शिकायत नगर निगम प्रशासन से की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बुधवार को टास्क फोर्स मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पक्के चबूतरे को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी की ओर से विरोध भी किया गया, लेकिन नगर निगम की टीम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़क पर किसी भी तरह का स्थायी अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। टीम ने अतिक्रमण हटाकर सड़क के हिस्से को आवागमन के लिए मुक्त कराया। नगर निगम प्रशासन के मुताबिक सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होने के साथ जल निकासी में भी समस्या उत्पन्न हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि शहर में सार्वजनिक सड़कों और रास्तों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें