फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत

आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र में आगरा-बाह मार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव ख्याली की मड़ैया निवासी छेदीलाल (50) रविवार दोपहर अपने निर्माणाधीन मकान के लिए ईंट लेने गए थे। बताया गया है कि आगरा-बाह मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल छेदीलाल को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सुन्नी देवी और पांच बेटों बंटू, देवकांत, रामनिवास, अनिल और सुनील को छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि परिजन की तहरीर मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें