आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के गांव विद्यापुर निवासी रवि मोटर साइकिल मैकेनिक है। थाना किरावली के पास उसकी दुकान है। रवि की ओर से थाने में दर्ज कराई गई। प्राथमिकी के मुताबिक रविवार को वह अपनी बाइक दुकान पर खड़ी करके काम करने लगा। कुछ देर बाद बाइक दुकान से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली। किरावली प्रभारी निरीक्षक का कहना है प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक जिम के सीसीटीवी कैमरे में बाइक चुराने वाला कैद है, जिसकी तलाश की जा रही है।