आगरा के ईदगाह चौराहे पर बुधवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से एक युवक ने 10 हजार रुपये वसूली की कोशिश की। खुद को एंटी करप्शन का निरीक्षक बताकर टीएसआई और सिपाही को धमकाने लगा। भ्रष्टाचार में गिरफ्तारी का डर दिखाने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को अवगत कराया। ऑनलाइन एंटी करप्शन से जानकारी लेने पर युवक के फर्जी होने का पता चला। इस पर शाहगंज पुलिस को बुलाकर पकड़ लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।