फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दूरा में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर सीकरी। ग्राम दूरा में सोमवार रात फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी को थाना पुलिस ने बुधवार को रोझोली मार्ग से तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। सोमवार रात ग्राम दूरा में तुलाराम कहरवार के घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पीड़ित ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी ललित उर्फ खिलौना निवासी टीकरी को रोझोली मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें