आगरा के बाह के जैतपुर में शनिवार रात 10 बजे वाहन के रौंदने से घायल हुए कान्हरपुरा के मजदूर मोनू (30) की रविवार को सैफई पीजीआई में मौत हो गई। कान्हरपुरा के मोनू पुत्र महेश मजदूरी कर पैदल शनिवार रात 10 बजे घर लौट रहे थे। फतेहपुरा में कॉलेज के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हुए मोनू को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई भेज दिया था। वहां रविवार को मोनू की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। जैतपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।