फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पीआरवी के सिपाही ने की गाली गलौज, अभद्रता एवं धमकी के विरोध में सड़क पर उतरी भाकियू एवं करणी सेना

आगरा के बाह में पीआरवी 64 पर तैनात सिपाही का ट्रैक्टर चालक से गाली-गलौज और धमकी देने का 1 मिनट 46 सेकंड का ऑडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। एक जनप्रतिनिधि के लिए अपशब्द कहने का आरोप है। मामले में एडीसीपी अलका सिंह ने सिपाही को पीआरवी से हटा दिया है। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मामले में एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार से सिपाही की जांच करा रहे हैं। ऑडियो वायरल होने पर भड़की भाकियू एवं करणी सेना ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। बाह के एसडीएम विनोद कुमार को ज्ञापन सौंप कर सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने पीआरवी पर तैनात सिपाही की 14 सितंबर रात 7.56 बजे की वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग पर आक्रोश व्यक्त कर तहसील मुख्यालय बाह पर प्रदर्शन किया। समाज विशेष को अपमानित करने का आरोप लगाया है। तहसील अध्यक्ष अनुज भदौरिया ने कहा कि किसान को गाली गलौज कर अभद्रता करने एवं गांव में ही मारपीट करने की धमकी दी है। समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी को भूल कर सिपाही ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघी हैं। प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद एसडीएम बाह विनोद कुमार को ज्ञापन सौंप कर 24 घंटे में सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विपिन दिवाकर, जितेन्द्र मल्ल, सोनू चौहान, शिवा सिंह राणा, अंशुल भदौरिया, अंकुश सोलंकी, रोहित सिंह, राहुल भदौरिया, राघवेन्द्र सिंह आदि रहे। वहीं भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के राजीव सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इधर श्री राजपूत करणी सेना ने भी अंकित राजावत के साथ फोन कॉल पर की अभद्रता, गाली गलौज और दी गई धमकी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। क्षत्रिय समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले सिपाही के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बाह एसडीएम विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान धनेश भदौरिया, मलखान सिंह, अजीत सिंह, लालू सिंह, रामप्रताप, आकाश भदौरिया, राम सिंह तोमर, रोहित सिंह, आदित्य भदौरिया आदि ने प्राथमिकी दर्ज न होने पर आंदोलन का ऐलान किया है। एसडीएम ने सभी को जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें