फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रसूता की मौत के मामले में जांच पूरी, तीन सदस्यीय समिति प्राचार्य को सौंपेगी रिपोर्ट

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज में देरी से प्रसूता की मौत के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। तीन सदस्यीय समिति बृहस्पतिवार को प्राचार्य को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके आधार पर ही कॉलेज प्रशासन कार्रवाई तय करेगा। शुक्रवार को तांतपुर निवासी विजय कुमारी (22) की मौत हो गई थी। पति लाखन और परिजन गौरव ने तीन घंटे तक मरीज को भर्ती नहीं करने और इमरजेंसी-स्त्रीरोग विभाग के बीच घुमाने का आरोप लगाया था। प्रसूता एंबुलेंस में ही तड़पती रही थी। पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद मरीज को भर्ती किया। इसके कुछ देर बाद ही प्रसूता की मौत हो गई थी। मामले की जांच के लिए प्राचार्य ने उप प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह, डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह और डॉ. रेनू अग्रवाल की समिति बनाई थी। इसमें इमरजेंसी, स्त्री रोग और आईसीयू स्टाफ और पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच पूरी कर ली। प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें