फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होटल को मिली बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

ताज के पास स्थित होटल ताज रिसॉर्ट में बृहस्पतिवार शाम को धमकी भरे ईमेल से अफरातफरी मच गई। जीमेल की आईडी से आए मेल में होटल के कमरे में बम रखा होने और इसी सप्ताह कभी भी फटने की बात लिखी है। जानकारी पर ताजगंज पुलिस ने बम निरोधक और स्वान दस्ते के साथ जांच कराई। मगर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अब ईमेल भेजने वाले के बारे में साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। ताजमहल से करीब एक किमी. दूर पश्चिमपुरी, सिकंदरा निवासी सुनील कर्दम का होटल ताज रिसॉर्ट है। उसकी मेल आईडी पर शाम तकरीबन 5 बजकर 6 मिनट पर एक ईमेल आया। इसमें लिखा था कि तुम्हारे होटल के एक कमरे में बम रखा है। यह इस सप्ताह किसी भी समय फट सकता है। समय आज से शुरू होता है। इसका पता चलने पर कर्मचारी ने मैनेजर को जानकारी दी। होटल में 34 कमरे हैं। इनमें से 16 कमरों 30 से अधिक पर्यटक ठहरे हुए थे। इसके अलावा कर्मचारी थे। मैनेजर ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते ने एक-एक कमरे को खंगाला। इस दाैरान पर्यटकों को इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि किसी तरह की धमकी मिली है। सिर्फ रुटीन चेकिंग बताई गई। इससे अफरातफरी नहीं मची। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि ईमेल आईडी की जानकारी गूगल से मांगी गई है। इसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। होटल संचालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें