फतेहपुर सीकरी।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नगला मंगोली पांडरी मार्ग पर स्थित बस्ती के समीप ही मंगलवार दोपहर एक विशालकाय अजगर निकला जिसे देखकर ग्रामीण डर गए और वन विभाग को सूचना दी जिस पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा कई घंटे में उसको पकड़ा जा सका। मिली जानकारी अनुसार बता दें ग्राम नगला मंगोली में मंगलवार दोपहर बस्ती के पास ही एक विशाल अजगर देखा गया जो एक जंगली जानवर बट गोह को निगल रहा था।तभी ग्रामीण मुकेश कुमार शर्मा, पंकज, लकी शर्मा ,गब्बर, हरिओम, मयंक शर्मा आदि मौके पर पहुंच गए और लोगों को सावधान किया ।तत्पश्चात वन विभाग को सूचना दी गई। जिस पर वन विभाग के कृष्णा गौतम के निर्देशन में पहुंची टीम द्वारा कई घंटे में विशाल अजगर को पकड़ कर अपने साथ ले जाया जा सका अजगर की पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।