फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत चार घायल

आगरा के बाह के बासौनी के नीमडाडा गांव में सड़क के मोड पर मंगलवार रात करीब 8 बजे 2 बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 4 घायल हो गए। रजपुरा के रामनरेश और परमाल सिंह बिचोला में दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार नीमडाडा के अरविंद ढाई साल के मासूम सुशांत के साथ घर जा रहे थे। गांव के मोड़ पर दोनों बाइकें टकरा गईं। बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चीख पुकार पर पहुंचे राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी बाह पर भर्ती कराया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद 3 को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें