फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रास्ते के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य से मारपीट, चार पर प्राथमिकी

आगरा के फतेहपुर सीकरी में शनिवार रात्रि महदऊ क्षेत्र में सब्जी से लदी गाड़ी खड़ी होने के कारण रास्ता बाधित होने पर स्कार्पियो रोककर मारपीट के मामले में नगला मौर्या (सामरा) निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिओम की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, हरिओम शनिवार रात्रि 8:30 बजे ठेई राजस्थान से अपनी स्कार्पियो से गांव लौट रहा था। महदऊ से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क पर भिंडी की गाड़ी लोड होने के कारण रास्ता कम होने पर उसने अपनी गाड़ी रोक दी। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से स्विफ्ट कार से आए चार लोगों ने हरिओम और उसके चालक दीपक को वाहन से नीचे उतार लिया। हरिओम का आरोप है कि उसके और चालक के साथ लाठी-डंडे, लात-घूंसों से मारपीट की गई। वासुदेव ने चालक दीपक की ओर तमंचा तान दिया, जिसके बाद वह मौके से चला गया। हरिओम ने तहरीर में मारपीट के दौरान उसके पास मौजूद एक लाख रुपये गिरने की बात भी कही है। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर वासुदेव, पुष्कर और अनुज के अलावा एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें