आगरा के एकता थाना क्षेत्र में महिला ने एक व्यक्ति पर लगातार परेशान करने, पीछा करने, निजता में दखल देने, धमकी देने और उसकी मर्जी के बिना घर में घुसने का आरोप लगाया है। पीड़िता दिव्या पाल की शिकायत पर पुलिस ने रविदत्त शर्मा निवासी रोहित एन्क्लेव, राजपुर चुंगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।