आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने एक व्यक्ति पर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने, अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि 18 सितंबर को वह मायके आई थी। घर से प्लॉट की ओर जाते समय बरनाबई निवासी बबलू ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसके पति के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो व संदेश भेजता है। उनके रिश्ते को खत्म कराने की धमकी देता है। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।