आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र के कछपुरा गांव में पांच दिन पूर्व दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट होने पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कछपुरा निवासी संजीव पुत्र रामगोपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ सितंबर की शाम वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। सोमप्रसाद के घर के सामने पहुंचने पर सोमप्रसाद ने गाली-गलौज की। आरोप है सोमप्रसाद के पुत्र उमेश और संजय, पुत्रवधू लक्ष्मी देवी तथा पत्नी बत्तो देवी ने भी लाठी-डंडे, सरिया और रॉड से उसके साथ मारपीट की थीं। शोर सुनकर माता-पिता और पत्नी बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। संजीव की पुत्री शिल्पी के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।