फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टक्कर मारने पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मथुरा निवासी फारुक की ओर से फतेहपुर सीकरी थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, उनका पुत्र असलम 14 अगस्त को अपने भाई अकरम के साथ रिश्तेदारी में फतेहपुर सीकरी आया था। दोनों भाई वापस घर जाने के लिए आगरा-भरतपुर मार्ग पर कलंदर बस्ती कट के पास भरतपुर जाने वाले वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8:15 बजे आगरा की ओर से आ रही बाइक के चालक ने असलम को टक्कर मार दी। हादसे में असलम घायल हो गया, जबकि अकरम बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें