आगरा के पिनाहट थाना थाना क्षेत्र के गांव ख्याली की मढ़ईया निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया रविवार दोपहर उसके बुजुर्ग पिता छेदीलाल स्याहीपुरा पेट्रोल पंप के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान आगरा की ओर जा रही बाइक सवार अज्ञात चालक ने पीछे से उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाइक मौके पर छोड़कर चालक भाग गया। एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दाैरान उनकी माैत हो गई। सोमवार को बेटे रामनिवास की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।