आगरा में कैंट इंटर कॉलेज, सुल्तानपुरा की ओर से 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता अंडर-14, 17 एवं 19 वर्ग का आयोजन पांच अक्तूबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। आयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू रानी ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों की छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियों के सत्यापित पात्रता प्रमाण पत्र चार अक्तूबर तक कैंट इंटर कॉलेज में जमा कराना अनिवार्य है।