आगरा के जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। कई मरीज बिना जांच कराए ही लौट रहे हैं। बीती आठ सितंबर से डिजिटल एक्सरे मशीन खराब हो गई है। अभी पाेर्टेबल मशीन से ही एक्सरे हो रहे हैं। इससे सभी मरीजों की जांच नहीं हो पा रही। औसतन रोजाना 250 मरीज आ रहे हैं, इसमें से 150-180 मरीजों के ही एक्सरे हो रहे हैं। प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि डिजिटन मशीन ठीक हो रही है, इसका एक पार्ट विदेश से मंगाया गया है, इसके चलते देरी हो रही है । पोर्टेबल मशीन से अतिरिक्त समय तक एक्सरे कराए जा रहे हैं।