फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- पहले हर जिले में होता थे माफिया, अब उत्पाद से होती है पहचान

खटीक समाज का गौरवशाली इतिहास है। इसने राष्ट्र की रक्षा, आक्रांताओं से सभ्यताओं को नष्ट होने से बचाने के साथ-साथ सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आकर लड़ाइयां लड़ी हैं। समाज के राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण को इतिहासकारों ने इतिहास में लिखा नहीं है या योगदान का सही उल्लेख नहीं किया है। इतिहास के पुनर्लेखन की जरूरत है। यह बातें रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरबीएस कॉलेज के सभगार में खटीक समाज गर्जना सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि खटीक समाज की वैदिक काल से ही धर्म के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाज उस समय के राजाओं की घुड़सवार, हाथी, पैदल सहित सेना के हर दल में अग्रणी सैनिकों के रूप में भूमिका निभाता रहा है। खटीक समाज ने देश में विदेशी आक्रांताओं से हर लड़ाई में राष्ट्र की रक्षा और सभ्यताओं को नष्ट होने से बचाने की लड़ाईयां लड़ी हैं। मुगलों के अनेक अत्याचारों को सहने के बाद भी धर्म नहीं छोड़ा। आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लोहा लेता रहा है। इस समाज ने धर्म की लड़ाई को कभी नहीं छोड़ा है। राम मंदिर की लड़ाई में सराहनीय भूमिका निभाई है। रक्षा मंत्री ने डबल इंजन की सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भी प्रदेश के विकास कार्यों को तेजी से कर रही है। जो प्रदेश गड्डे वाली सड़कों के रूप में पहचाना जाता था। आज उसे प्रदेश में छोटे से गांव से लेकर बड़े शहरों तक की सड़क चमचमा रही हैं। अब प्रदेश में कानून का राज है। पहले हर जिले में माफिया और नामी अपराधी होते थे। अब हर जिले की पहचान वहां के उत्पाद से होती है। औद्योगिक कॉरिडोर स्थापित हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें