फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लोन का झांसा देकर ग्राहकों की हड़पी रकम, चार पर प्राथमिकी

आगरा में बड़े लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर ग्राहकों से ऑनलाइन रकम अपने खातों में ट्रांसफर कराने और उसे हड़प लेने के मामले में भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक) के चार कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कंपनी की रिटेल शाखा के ब्रांच मैनेजर जितेंद्र यादव की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जितेंद्र यादव ने बताया कि उनकी कंपनी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद महिलाओं व अन्य व्यक्तियों को ई-केवाईसी के आधार पर स्वरोजगार के लिए लोन उपलब्ध कराती है। फील्ड ऑफिसर लोन देने और किस्तों के कलेक्शन का काम करते हैं। आरोप है कि आगरा-2 रिटेल शाखा में तैनात चार कर्मचारियों ने कुछ ग्राहकों को बड़ा लोन दिलाने का झांसा दिया और उनके खाते से प्री-पेमेंट बताकर रकम ऑनलाइन अपने खातों में ट्रांसफर करा ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें