आगरा के बाह के प्रतापपुरा गांव में रविवार शाम 5 बजे करीब जमीन के विवाद में चचेरे भाई सचिन और यश आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लात घूंसे चले फिर एक दूसरे को लाठी-डंडे से पीटा। मारपीट में यश, छविराम, नवीन घायल हुए हैं। बाह पुलिस ने घायलाें का मेडिकल कराया है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।