फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वृथला कुंड में चला स्वच्छता अभियान

आगरा के इरादतनगर के चालीसी क्षेत्र में बुधवार को मोहर छठ के अवसर पर क्षेत्र की धार्मिक आस्था के केन्द्र श्री लीला विलास महाराज वृथला कुंड तीर्थ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर घाटों की सफाई की गई। सफाई कर्मचारी तेजवीर सिंह व उनकी टीम के साथ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता संदीप त्यागी ने स्वच्छता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने वाल्मीकि समाज के साथ मिलकर स्वच्छता एवं भाईचारे की भावना से आगे बढ़ने का आह्वान किया। अभियान में रामवरन, छविराम, सुनील, भंवर सिंह, सुनहरी लाल, राजबीर, अमर सिंह व गौरव त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें