आगरा। लेप्रोसी पेशेंट वेलफेयर सोसाइटी ने हरीपर्वत स्थित होटल में राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. वेद भारद्वाज की स्मृति में टीबी-कुष्ठ और साफ-सफाई के बारे में व्याख्यान हुए। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि टीबी का अगले दो साल में खात्मा हो जाएगा। मुख्य वक्ता डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने सालों पहले ही स्वच्छता का संदेश देकर जागरूक किया। ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पचौरी को डॉ. वेद भारद्वाज-2026 पुरस्कार दिया। संस्था सचिव डॉ. मधु भारद्वाज ने आभार जताया। संचालन श्रीकृष्ण ने किया। कार्यक्रम में डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. एएस सचान, शशिकांत शर्मा, डॉ. राजेंद्र मिलन, अरुण डंग, नीरज जैन, अशोक अश्रु, डॉ. यशोयश, डॉ. गिरिजाशंकर शर्मा, गरिमा भारद्वाज, उपलब्धि भारद्वाज आदि मौजूद रहे।