आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र की पॉश कॉलोनी महर्षिपुरम में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार थार कार सवार युवकों की स्टंटबाजी से हादसा हो गया। स्टंट के दौरान संतुलन बिगड़ने पर सफेद रंग की थार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद कार सवार युवक घायल को छोड़कर मौके से फरार हो गए। थार का नंबर यूपी 80 जेए 7286 बताया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में थार सवार युवक तेज रफ्तार में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस कार मालिक पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।