फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत के कब्जे के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल

आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र के कछपुरा गांव में खेत के कब्जे को लेकर बुधवार देर शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बताया गया है कि कछपुरा निवासी संजीव कुमार पक्ष ने दूसरे पक्ष के सोप्रसाद से खेत लिया था। खेत पर कब्जा न दिए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार शाम इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। मारपीट में प्रथम पक्ष के संजीव कुमार (35), उनके पिता रामगोपाल (65), मां कृष्णा देवी (62) और शिल्पी (16) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के उमेश कुमार और लक्ष्मी देवी पत्नी उमेश कुमार भी घायल हुए हैं। संजीव कुमार का आरोप है कि वह बुधवार देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में रोककर उन पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें