फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा के बाह में गणेश शोभायात्रा के साथ शुरू हुई प्राचीन रामलीला

आगरा के बाह कस्बे में प्राचीन रामलीला की शुरुआत शनिवार को गणेश शोभा यात्रा के साथ हुई। ढोल, नगाड़े के साथ निकाली गई गणेश शोभायात्रा पर जय श्रीराम के घोष के बीच पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा की आरती उतारने के लिए मार्ग पर लोग जमे रहे। दाऊजी मंदिर से शुरू हुई गणेश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से होकर रामलीला मैदान में संपन्न हुई। इससे पहले मंदिर में वेद मंत्रों के बीच हवन यज्ञ एवं मुकुट पूजन हुआ। मुकुट पूजन और शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी अभिषेक पचौरी ने किया। उमंग और उत्साह के बीच शुरू हुए रामलीला महोत्सव में निकाली गई गणेश शोभायात्रा में रामलीला ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, सिब्बू भटेले, सतेन्द्र बरुआ, दयाशंकर बोहरे, निशू गर्ग, श्याम शर्मा, रमेश शर्मा, विपिन शर्मा, उत्तम दुबे, नवीन मिश्रा, हर्षित गर्ग, मोनू भारद्वाज, गोपाल गुप्ता, रमाशंकर शुक्ला, देवेन्द्र कटारा, सोहित गर्ग, शानू तिवारी, रामराज सिंह, गोपाल शर्मा आदि रहे। मीडिया प्रभारी उत्तम दुबे ने बताया कि रामलीला मैदान में रविवार को नारद मोह लीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें