फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीन के विवाद में मारपीट एवं फर्जी बैनामा कराने का आरोप

फतेहपुर सीकरी। जहानपुर गांव निवासी कैलाश ने जमीन के विवाद में धोखाधड़ी, जालसाजी, धमकी और मारपीट का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसके परिजनों की जमीन को हड़पने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराया गया। उक्त मामले में न्यायालय के आदेश पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। पीड़ित के अनुसार, जहानपुर स्थित जमीन में उसके पिता के तीन चचेरे भाइयों का हिस्सा था। तीनों की मृत्यु के बाद जमीन पर उसका कब्जा चला आ रहा था। आरोप है कि जमीन हड़पने की नीयत से कुछ लोगों ने मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी कागजात एवं फोटो तैयार कर मुख्तारनामा आम तैयार कराया। इसके आधार पर बाद में जमीन का बैनामा करा लिया गया। पीड़ित का कहना है कि उसे जून 2026 को जमीन की खतौनी निकलवाने के दौरान मामले की जानकारी हुई। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने उसे गाली-गलौज करते हुए कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक, उसने मामले की शिकायत थाने में करने का प्रयास किया, उसने जुलाई 2026 को पुलिस आयुक्त आगरा को डाक के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा। इससे पहले जून 2026 को भी डीसीपी पश्चिमी के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल में एक्सीडेंट भी कराया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और पैर की हड्डी टूट गई। पीड़ित ने पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उक्त मामले में एसीपी शैलेंद्र सिंह का कहना है की न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है न्यायोचित विवेचना की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें