फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृषि क्षेत्र को पूरी तरह बनाना होगा आत्मनिर्भर: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

किसानों को अन्नदाता के साथ बीज दाता बनने का समय आ गया है। इससे प्रदेश के कृषि उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आमदनी दोनों बढ़ेंगी। उन्हें प्राइवेट कंपनियों के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। बीज निगम उनसे दलहन-तिलहन और अनाज की फसलों के बीजों को एमएसीपी से अधिक कीमत पर खरीदेगा। प्रदेश देश को दलहन और तिलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जाएगा। यह कहना कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का था। वह मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में मंडलीय रबी उत्पादन गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इसमें आगरा, अलीगढ और बरेली मंडल के किसान और अधिकारियों के साथ कृषि विशेषज्ञ भी शामिल हुए थे। इसमें रबी उत्पादन को बढ़ाने और दलहन-तिलहन में आत्मनिर्भर देश बनाने पर जोर दिया गया। कृषि मंत्री शाही ने कहा विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृषि क्षेत्र को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाना होगा। यह प्रदेश के किसान और कृषि वैज्ञानिकों की क्षमता में है। उन्हें सरकार का गुणवत्तापूर्ण बीज, पर्याप्त उर्वरक, सिंचाई सुविधा और अन्य कृषि संबंधी योजनाओं में पूरा सहयोग है। इसीलिए चौधरी चरण सिंह सीड पार्क लखनऊ में बनाया जा रहा है। देश में खाद्य तेल और दलहन की मांग पूरी करने के लिए बड़े पैमाने पर आयात करना पड़ रहा है। जिस तरह सरसों का उत्पादन 10 लाख मीट्रिक टन से 35 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचाया है। जिसे जल्द 40 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचाना है। ऐसे ही दलहन उत्पादन बढ़ाना होगा। इसके लिए निशुल्क बीज वितरण किए जा रहे हैं। किसानों के प्रोत्साहन के लिए गेहूं, चना, मसूर, सरसों, उदड़ व अन्य की एमएसपी बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि किसान खेती के स्वरूप को बदल प्राकृतिक खेती की ओर जाएं। इसके साथ पशुपालन और डेयरी उद्योगों पर कार्य करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें