आगरा। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पेयजल की गुणवत्ता की निगरानी बढ़ा दी गई है। अब प्रमुख स्टेशनों पर हर महीने और अन्य स्टेशनों पर छह महीने में पानी की बैक्टीरिया संबंधी (बैक्टीरियोलॉजिकल) जांच की जाएगी। वहीं, जिन स्टेशनों पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक तैनात हैं, वहां दिन में दो बार पानी में क्लोरीन की मात्रा की जांच की जा रही है। इसी क्रम में आगरा मंडल में पिछले एक सप्ताह के भीतर पानी के 102 नमूनों की जांच की गई है।