फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ठसाठस भरा हॉल, पर्चा-दवा को मारामारी-धक्कामुक्की

एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। मरीजों से ठसाठस भरी ओपीडी में पर्चा-दवा और डॉक्टर को दिखाने के लिए धक्कामुक्की हुई। चार से पांच घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद बीमारों को परामर्श और इलाज मिला। गर्मी और उमस से मरीजों की हालत खराब हो गई। ओपीडी में 4315 मरीज इलाज कराने के लिए आए। दोपहर एक बजे तक पर्चे के लिए गेट के बाहर तक लाइन लगी रही। जल्दी के फेर में धक्कामुक्की होने लगी। इस पर गार्ड ने व्यवस्था संभाली। डॉक्टर को दिखाने, दवा लेने और फिर जांच के लिए भी मरीजों को लाइन में लगना पड़ा। सीट कम होने के कारण बुजुर्ग और महिला मरीजों को परेशानी अधिक हुई। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मरीजों की संख्या अधिक रहती है। अतिरिक्त गार्ड भी लगाए हैं। बुजुर्ग और महिला मरीजों के लिए सीट बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें